Acerca de

कंप्यूटर से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ
Operating System/ Windows
Windows Desktop
Windows Start Menu
Windows Task Bar
Desktop Icons
Desktop Shortcut
Windows Recycle Bin
Computer User Account
Windows Desktop Background
Computer का समय एवं दिनांक कैसे सेट करें?
Program Window का
Taskbar पर खुद का नाम कैसे लिखें?
Computer में नया फोल्डर कैसे बनाए?
Windows PC में कोई भी Program Install कैसे करें?
Windows PC से Software Remove कैसे करें?
Windows Desktop का परिचय
Windows Operating System को जब शुरु किया जाता हैं. तब User के सामने जो स्क्रीन दिखाई देती हैं, उसे सामुहिक रूप से Desktop कहा जाता हैं. Windows Desktop एक मेज की ऊपरी परत की तरह कार्य करता हैं. ... जब किसी Folder, File, Program या अन्य Item को Run किया जाता है तो वह Desktop पर ही Run होता हैं.
विंडोज 10 डेस्कटॉप के मूल भाग कौन से हैं?
Work Area:
पहला, और सबसे महत्वपूर्ण, हिस्सा ‘वर्क एरिया’है,जोकंप्यूटर स्क्रीन का बहुत सारा भाग होता है।
Desktop Icons
डेस्कटॉप पर आइकॉन एप्लिकेशन के होते है। डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके कंप्यूटर पर कुछ आइकॉन होते हैं और इसके साथ आप अपने खुद के आइकॉन को एड कर सकते हैं। यदि आप कुछ कंप्यूटर प्रोग्रामों का उपयोग करते हैं, जिन्हें अब आमतौर पर ‘एप्लिकेशन’ या ‘ऐप्स’ के रूप में जाना जाता है तो अकसर इनके आइकॉन आप ‘डेस्कटॉप’ पर कहीं भी शॉर्टकट के रूप में रखकर उन्हें एक्सेस करना आसान बना सकते हैं।
Start Menu
स्टार्ट मेनू आपके कंप्यूटर के लिए रोड मैप जैसा है। यह आपको एप्लिकेशन लॉन्च करने, अपने कंप्यूटर को बंद करने, सिस्टम सेटिंग्स को एक्सेस करने और बहुत कुछ करने देता है।
विंडोज 10 में नया स्टार्ट मेनू दो खंडों में बांटा गया है। बाईं ओर एक नेविगेशन सेक्शन है जो आपको अपने यूजर्स अकाउंट को एक्सेस प्रदान करता है; आपके सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ऐप्स; फाइल एक्सप्लोरर, सेटिंग्स, और पावर जैसे सिस्टम फीचर्स; और आपके बाकी ऐप्स (सभी ऐप्स कमांड के माध्यम से)।
दाईं तरफ विंडोज 8 / 8.1 स्टार्ट स्क्रीन का एक स्केल डाउन वर्शन है जो कुछ ऐप्स के त्वरित देखने और टाइल का एक्सेस प्रदान करता है।
स्टार्ट मेनू में निम्नलिखित घटक हैं-
i) Tiles:
स्टार्ट मेनू के दाईं ओर दिखाई देने वाले आयत प्रत्येक आपके पीसी परएक आइटम का प्रतिनिधित्व करते हैं- अधिकांश टाइल्स ऐप्स का प्रतिनिधित्व करते हैं,लेकिनआप फ़ोल्डर और वेबसाइटों के लिए भी टाइल्स जोड़ सकते हैं-और आप उस आइटम को लॉन्चकरने के लिए टाइल पर क्लिक करते हैं। टाइल्स चार आकारों में से एक में दिखाई देसकती है।
ii) Live Tiles:
स्टार्ट मेनू टाइल्स में से कई इस अर्थ में “लाइव” हैं कि वे ऐप आइकन की बजाय अक्सर-अपडेट की गई जानकारी प्रदर्शित करते हैं। उदाहरण के लिए, मौसम टाइल आपके डिफ़ॉल्ट लोकेशन के लिए वर्तमान मौसम दिखाती है; मेल टाइल रिसेंट ईमेल मैसेजेज को प्रदर्शित करते है; और कैलेंडर टाइल आपके आगामी प्रोग्राम दिखाता है। ध्यान दें कि ये टाइल्स किसी भी लाइव कंटेंट को डिस्प्ले नहीं करते हैं जब तक कि आप उन्हें कम से कम एक बार उपयोग नहीं करते हैं।
Windows 10 Tips Tricks Hindi में! जिन्हें बहुत कम यूजर्स जानते है
4) Taskbar:
डेस्कटॉप के नीचे एक डार्क संकीर्ण बैंड होता है। यह ‘टास्कबार’ है। स्क्रीन के निचले भाग में यह पट्टी प्रत्येक चल रहे ऐप के लिए आइकॉन को डिस्प्ले करती है।
आप ऐप के आइकॉन को पिन भी कर सकते हैं ताकि ऐप चालू नहीं होने पर भीइसका शॉर्टकट टास्कबार में बना रहता है।
5) Search box:
आप अपने पीसी में कुछ भी सर्च करने के लिए इस बॉक्स का उपयोग करतेहैं। विंडोज 10 में यह फीचर ऐप्स, सेटिंग्स और डयॉक्युमेंट लॉन्च करनेका सबसे आसान तरीका है।
6) Notification area:
टास्कबार का यह हिस्सा नेटवर्किंग, साउंड और पॉवर, साथ ही विंडोज द्वारा जारी नोटिफिकेशन जैसी सुविधाओं के लिए विभिन्न सिस्टम आइकॉन डिस्प्ले करता है।
आपने हाल ही में विंडोज 10 को अपग्रेड किया है? तोआपको यह ऑसम फीचर्स पता होने चाहिएं
Windows क्या है?
विंडोज एक GUI (Graphical User Interface) ऑपरेटिंग सिस्टम है। Windows Operating System को एक प्रसिद्ध IT Company Microsoft Corporation ने Develop किया था। यह ऑपरेटिंग सिस्टम काफी यूजर फ्रेंडली है इसीलिए यह सबसे ज्यादा पॉपुलर है। दुनिया में ज्यादातर कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का इस्तेमाल किया जाता है इसका इंटरफ़ेस बहुत ज्यादा आसान है इसीलिए यह सबसे ज्यादा पॉपुलर बन चुका है।
इस Graphical Interface Operating System के रिलीज होने से पहले लोग MS-DOS Operating System के CLI (Command Line Interface) पर काम किया करते थे। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने सबसे पहला वर्जन 1985 में Windows 1.0 नाम से लांच किया था और आज धीरे-धीरे अपग्रेड करके Windows 10 आ चुका है जिसका इंटरफ़ेस काफी आसान है।
आपको पता ही होगा “Window” का मतलब हिंदी में खिड़की होता है इसका नाम विंडो इसलिए रखा गया कि इसके सारे सॉफ्टवेयर आयताकार Graphic Box में खुलते हैं जो किसी घर की विंडो की तरह ही दिखते हैं। कंप्यूटर सिर्फ मशीनी भाषा ही समझता है Operating System को इसीलिए बनाया गया ताकि कंप्यूटर को कोई भी इंसान आसानी निर्देश दे सके। अगर मैं साधारण भाषा में कहूं तो ऑपरेटिंग सिस्टम के बिना कंप्यूटर किसी काम का नहीं है। ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा ही हम कंप्यूटर को निर्देश और अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Windows 95
माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 95 को 1995 में लांच किया। यह वर्जन काफी सारे लोगों को बहुत पसंद आया क्योंकि इस वर्जन में काफी सारे फीचर्स जोड़े गए। इस वर्जन में 32 Bit एप्लीकेशन का सपोर्ट था। विंडोज के इस वर्जन में सबसे पहला Start Button और Start Menu को शामिल किया गया और इस वर्जन का फोकस Multitasking पर था। विंडोज 95 को पुराने वर्जन से काफी अपग्रेड किया गया और इसका GUI काफी आसान था।
Windows 98
Windows 98 को माइक्रोसॉफ्ट ने सन 1998 में लांच किया था। इस वर्जन में बैंक और नेविगेशन बटन को इंट्रोड्यूस किया गया। USB Support में काफी Improvement किए गए और इसमें काफी सारी टेक्निक इंट्रोड्यूस की गई जैसे कि FAT 32, MMX & DVD इत्यादि।
Windows Me
इस Version को सन 2000 में लांच किया गया। यह Windows Millennium Edition का लास्ट ऑपरेटिंग सिस्टम था जिसे MS DOS Kernel में बनाया गया था। इस वर्जन में System Restore Feature को जोड़ा गया जिसके द्वारा Delete की हुई सिस्टम फाइल को रिस्टोर किया जा सकता था।
Windows 2000
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 2000 को सन 2000 में लांच किया। इस वर्जन का इस्तेमाल बिजनेस Desktop Users कर सकते थे। यह विंडोज का पहला वर्जन बना जिसमे Hybernation को इंट्रोड्यूस किया गया।
Windows xp
यह विंडोज का सबसे प्रसिद्ध ऑपरेटिंग सिस्टम था इस वर्जन को सन 2001 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लांच किया गया यह ऑपरेटिंग सिस्टम लोगों को बहुत पसंद आया। इसके 2 वर्जन लांच किए गए Home और Proffessional. इस वर्जन में Start Menu और Taskbar को नए Visual में प्रदान किया गया। Windows XP सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम बन गया।
Windows Vista
Windows Vista को सन 2006 में लांच किया गया। इस Version में Security को काफी पावरफुल बनाया गया। यह वर्जन कुछ साल तक ही चला क्योंकि इसमें काफी सारे Bugs थे। इस Version में विंडोज डिफेंडर को शामिल किया गया जो कि एक Anti Spyware प्रोग्राम है। इस विंडोज में और भी कुछ फीचर Add किए गए जैसे स्पीच रिकॉग्निशन, विंडोज डीवीडी मेकर, फोटो गैलरी। यह पहला विंडोज वर्जन था जिसे DVD में Distribute किया जा सकता था।
Windows 7
Windows7 को अक्टूबर 2009 में लांच किया गया। इस वर्जन को पुराने वर्जन से काफी अपडेट किया गया और इसमें कई सारे Peek, Snap & Shake जैसे फीचर्स को जोड़ा गया इसमें Automic Window Resizing का फीचर भी था और इसको इस्तेमाल करना काफी आसान था। यह विंडो काफी Fast और Stable था इसीलिए लोगों ने उसको काफी पसंद किया।
Windows 8
इस वर्जन को सन 2012 में लांच किया गया। यह माइक्रोसॉफ्ट का काफी पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें काफी सारे Interface को बदला गया और इसमें Start Button और Start Menu को भी बदल दिया गया। Windows 8 USB 3.0 डिवाइस को सपोर्ट करता है और यह दूसरी विंडोज के मुकाबले काफी फास्ट है। इसमें कई सारे फीचर्स जोड़े गए जैसे Spam Detection, Built-in Antivirus Capabilities, Malware Filtering इत्यादि।
Windows 10
Windows 10 को 29 जुलाई 2015 में लांच किया गया। यह विंडोस का सबसे Latest Version है। इसमें काफी सारे नए फीचर्स Add किए गए जो पुराने विंडोज वर्जन में नहीं थे और इसका क्लासिकल इंटरफेस काफी आसान और फास्ट है जिसे आसानी से कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इसमें काफी सारे फीचर जोड़े गए जैसे कि Keyboard Mode, Mouse Mode, Tablet Mode इत्यादि।
Windows को अधिक समझने के लिए जरूरी है कि हमे Operating System के बारे में जानकारी हो इसलिए नीचे इसके बारे में बताया गया हैं .
Windows Start Menu की पूरी जानकारी
यह Window का एक महत्वपूर्ण भाग है जो हमें Taskbar में लेफ्ट हैंड की ओर दिखाई देता है। Start Button को दबाने से कुछ मेनू लिस्ट ओपन होती हैं, जिसे हम Start Menu कहते हैं इनकी बनावट विंडो वर्जन ओर मैन्युफैक्चरर्स के द्वारा अलग अलग हो सकती है।
-
Start Menu का उपयोग user द्वारा अलग अलग कामो को करने के लिए किया जाता है जैसे:
-
Computer को Turn Off (बंद करने) के लिए।
-
Program, Application Start करने के लिए।
-
ज्यादा इस्तेमाल होने वाले Programs, Files, Folder को open करने के लिए।
-
Window से Log Off और User Account बदलने के लिए।
-
Computer Setting Adjust करने के लिए।
Start Menu के तीन प्रमुख भाग होते है:
-
Left Pane
-
Search Box
-
Right Pane
1. Left Pane: Start Menu में Left Pane सबसे पहला भाग होता है। इस Pane में Computer Programs की सूचि होती है. जो मैन्युफैक्चरर के अनुसार कुछ अलग भी हो सकती है। शुरू शुरू में इस Pane में प्रोग्राम की लिस्ट कम ही होती है। लेकिन जैसे जैसे user नए नए प्रोग्राम install करता जाता है. वैसे वैसे ही यह सूचि बढ़ती जाती है।
2. Search Box: यह Start Menu के बाएं भाग में निचे की तरफ होता है। अब इसका क्या फयदा है। मान लीजिये आप कोई प्रोग्राम open करना चाहते है पर वो आपको मिल नहीं रहा तो आप इस search box में उस प्रोग्राम का नाम टाइप करके keyboard से Enter प्रेस करिये, वो प्रोग्राम open हो जाएगा। धयान दे : जो भी प्रोग्राम का नाम आप इस search box में टाइप करेंगे, उस प्रोग्राम का नाम बिलकुल सही होना चाहिए, नहीं तो आपका प्रोग्राम open नहीं होगा।
3. Right Pane: Start Menu के दाएं तरफ वाले भाग को Right Pane कहते है। इस Right Pane के द्वारा computer feature setting तथा इस्तेमाल होने वाली files तथा folder तक पहुंचा जा सकता है। Means हम window parts तक आसानी से पहुँच सकते है। (start menu kya hai in hindi)
Right Pane में सिथित link के बारे में निचे दिया गया है:
Document: यह लिंक document फोल्डर को open करती है। इसमें text files, word files, excel files स्टोर रहती है।
Picture: यह link picture folder को open करती है। इसमें picture और graphics files save रहती है।
Music: इसमें audio files और अन्य music files को save किया जाता है।
Game: Computer में install की हुई Games तक इस folder के द्वारा पहुंचा जा सकता है।
Computer: यह फोल्डर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस फोल्डर द्वारा Computer से जुड़े हुए Hardware जैसे Hard Disk Drive, प्रिंटर , कैमरा तक पहुँच सकते है।
Control Panel: Control Panel में वैसे तो बहुत सारे प्रोग्राम्स होते है: जैसे device एंड printers, fonts, Action center, program and feature । अगर आप कंप्यूटर में install किये हुए किसी भी software, कंप्यूटर में से हटाना चाहते है तो, आप कण्ट्रोल पैनल में जाये, और प्रोग्राम एंड फीचर पर क्लिक करें, फिर अपने सॉफ्टवेयर पर क्लिक करिये, जिसे आप हटाना चाहते है, फिर उसको Uninstall कर दीजिये वो आपके computer में से हट जायेगा।
Device and Printers: यहाँ से आप कंप्यूटर में इनस्टॉल device: जैसे Printers, Mouse, Keyboard, स्कैनर आदि की जानकारी ले सकते है।
Default Program: यहाँ से किसी विशेष कार्य को करने के लिए default program की सेटिंग की जा सकती है।
Help and Support: यहाँ से window और computer के बारे में ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों तरीको से मदद ली जा सकती है।
Windows Task Bar का परिचय
जब हम Computer को ऑन करते हैं तो Desktop Screen पर सबसे नीचे नीले कलर में जो एक हमें पट्टी दिखाई देती है उसको ही हम Taskbar कहते हैं टास्कबार में लेफ्ट हैंड में Start Button होता है और राइट की तरफ में टाइम शो करता है इसमें टास्कबार में हम अपनी पसंद का किसी भी प्रोग्राम का शॉर्टकट बना कर रख सकते हैं। इसके अलावा जिस भी प्रोग्राम, फाईल, या फौलडर को हम ओपन करते हैं वह हमें Taskbar में दिखाई देता है।
Computer में स्क्रीन के ऊपर जो फाइल, फोल्डर, प्रोग्राम के छोटे छोटे चित्र दिखाई देते है, उसे ही Desktop Icon कहते है, उदहारण के तोर पर:
My Computer माय कंप्यूटर
My Document माय डॉक्यूमेंट
Recycle Bin रेसिक्लेबिन आदि
Icon (आइकन) का क्या काम होता है ?
Ans. जिस प्रकार हम किसी इंसान की शकल देख कर उसको पहचान कर उसका नाम बता देते है ठीक उसी तरह computer की screen पर बने यह छोटे छोटे चित्र भी हमको File, Folder, Program, Software की पहचान कराते है।
आइकन(Icon) दो प्रकार के होते है:
1. System Icon (सिस्टम आइकॉन)
-
My Computer : Desktop Screen पर कंप्यूटर के बने छोटे से चित्र (आइकॉन) को My Computer कहते है। My Computer हमें सिस्टम की सभी Drives (C, D, E, F) आदि के बारे में हमें पूरी जानकारी देता है, जैसे Drive की capacity, used space, free space के बारे में बताता है। साथ में My Computer के आइकॉन के ऊपर राइट क्लीक करके प्रॉपर्टीज में जाकर हम सिस्टम में लगे Ram, Processor और system के नाम के बारे में जान सकते है।
-
My Document: यह डेस्कटॉप स्क्रीन पर My Computer के निचे आपने देखा होगा, यह हमें कंप्यूटर सिस्टम में रीसेंट में Save की गयी फाइल्स की जानकारी देता है। अगर आप किसी भी सॉफ्टवेयर/प्रोग्राम में कोई भी फाइल बिना location दिए Save करते है तो वो फाइल default रूप से My Document आइकॉन में सेव हो जाती है।
Desktop Icons की पूरी जानकारी
जैसे की आप सब जानते ही है, की मेज को अग्रेंजी में Desk कहते है, और डेस्क के ऊपरी वाले हिस्से को Desktop कहते है, जिस तरह आप अपने मेज के ऊपर काफी चीजें रखते है और उससे काम करते है, ठीक उसी तरह आप Computer पर भी मनपसंद के Software कंप्यूटर की स्क्रीन पर रख सकते है, इसीलिए इस स्क्रीन को Desktop कहते है।
Desktop Shortcut कैसे बनाएँ?
Shortcut Icon (शॉर्टकट आइकॉन)
किसी भी फाइल्स, फोल्डर, प्रोग्राम का डुप्लीकेट icon बनाया जा सकता है। जिसे हम शॉर्टकट आइकॉन कहते है। आप सोच रहे होंगे की हमे कैसे पता चलेगा की कोण सा आइकॉन शॉर्टकट है। असल में जो शॉर्टकट आइकॉन होता है, उसके ऊपर एरो का निशान होता है। जो शॉर्टकट की पहचान है।
Windows Recycle Bin की पूरी जानकारी?
Recycle Bin एक ऐसा स्थान है जिसमें विंडोज डिवाइस से डिलीट की गई अथवा हटाई गई फ़ाइलें या फ़ोल्डर्स अस्थायी रूप से संग्रहीत रहती है। रीसायकल बिन विंडोज यूजर्स को Windows में डिलीट की गई फ़ाइलों को दुबारा Restore करने की अनुमति देता है।
रीसायकल बिन का उपयोग क्या है
रिसायकल बिन एक फ़ोल्डर या डायरेक्टरी है, जहाँ पर हटाई (Delete) हुई फाइल तथा फोल्डर अस्थाई रूप से स्टोर रहती हैं। Deleted Item कंप्यूटर हार्ड ड्राइव से स्थाई रूप से नहीं हटाए जाते बल्कि वे Recycle Bin में भेज दी जाती हैं Recycle Bin की सहायता से हम अपनी डिलीट हुई Files को आसानी से Restore कर सकते हैं, Restore करने के बाद वे फाइल्स अपने पहले वाले Place अर्थात अपने Original Location पर फिर से पहुंच जाती है। जब आपका डाटा रिसायकल बिन में रहता है, तो आप उसको वहाँ से डायरेक्टली यूज नहीं कर सकते जब तक कि उसे रिस्टोर ना कर लिया जाए।
Recycle Bin से फाइल्स को रिस्टोर कैसे करें
यदि आपने अपने कंप्यूटर से Deleted Data को स्थायी (Permanently) रूप से नहीं हटाया है, तो आप अपनी फ़ाइलों को आसानी से Restore कर सकते हैं। Windows OS से हटाई गई फाइलों को पुनर्प्राप्त करने के लिए नीचे कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं।
-
सबसे पहले, “Recycle Bin” फोल्डर खोलें। इसमें आपको सभी हटाई गई फाइलों की लिस्ट Size, Time, Date और Location में देखने को मिलेगी।
-
उन फाइलों की तलाश करें जिन्हें आप हटाना चाहते है। यदि आप केवल एक फ़ाइल को पुनर्प्राप्त (Recover) करना चुनते है, तो चयनित आइटम पर राइट-क्लिक करें, और “Restore” पर क्लिक करें।
-
रिसायकल बिन से हटाई गई फाइलों को रिस्टोर करने के बाद, आप अपनी हटाई गई फाइलों तक पहुँचने में सक्षम होंगे। आप उन्हें ओरिजिनल फाइल लोकेशन से ढूँढ सकते है जहाँ पर वे सेव थे।
Computer में Recycle Bin Icon कहां होता है
कंप्यूटर में उपस्थित रीसायकल का Icon एक कंटेनर के समान दिखाई देता है। जैसा हमने आपको नीचे बताया है।
Recycle Bin में आइटम्स कितने समय तक रहते हैं
< style=”font-weight: 400;”> जब तक आप किसी फाइल या फोल्डर को रिसायकल बिन से रिस्टोर नहीं कर लेते या फिर उसे परमानेंटली डिलीट नहीं कर देते तब तक आपका Deleted Data Recycle Bin में ही रहता है।
क्या रिसायकल बिन एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है
नहीं..यह Windows का फीचर है, जिससे आपकी सभी Deleted Files अथवा Data स्टोर होते हैं।
Recycle Bin के डाटा को परमानेंटली डिलीट कैसे करें
रिसायकल बिन में हम फाइल्स को दो तरह से डिलीट कर सकते हैं, यदि आप सिर्फ कुछ Individual File को डिलीट करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें सिलेक्ट करके उन्हें Delete करना होगा और अगर आप इसके पूरे डाटा को ही डिलीट करना चाहते हैं. तो आपको इसे एम्प्टी करना होगा। आईये इसे और डिटेल में जानते हैं:
Computer User Account का परिचय
उपयोगकर्ता वह व्यक्ति होता है जो कंप्यूटर या इंटरनेट सेवा का उपयोग करता है ! एक उपयोगकर्ता के पास एक User Account हो सकता है जो उपयोगकर्ता को User Account के नाम से पहचानता है
User Account तीन प्रकार के होते है
01. Administrator.
02. Standard.
03. Guest.
01. Administrator User Account क्या है ?
Administrator User Account एक उपयोगकर्ता खाता है जो आपको अन्य उपयोगकर्ताओं को को प्रभावित करने वाले परिवर्तन करने देता है Administrator User सुरक्षा सेटिंग बदल सकता है,सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इनस्टॉल कर सकता है और कंप्यूटर के सभी फाइल तक पहुँच सकता है,Administrator User अन्य User Account में भी परिवर्तन कर सकता है !
02. Standard User Account क्या है ?
Standard User Account एक उपयोगकर्ता को कंप्यूटर की क्षमताओं का उपयोग करने की अनुमति देता है,लेकिन यदि आप अन्य User Account की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले परिवर्तन करना चाहते है तो Administrative से अनुमति की आवश्यकता होती है !
03. Guest User Account क्या है ?
Guest User Account उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक User Account है जिनके पास आपके कंप्यूटर या डोमेन पर स्थायी Account नहीं है ! यह लोगो को आपकी व्यक्तिगत फाइलों तक पहुँच के बिना आपके कंप्यूटर का उपयोग करने की अनुमति देता है ! Guest Account का उपयोग करने वाले लोग सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर इनस्टॉल नहीं कर सकते,न ही सेटिंग्स बदल सकते है और न ही पासवर्ड बना सकते है !
Windows Desktop Background कैसे सेट करें?
डेक्सटॉप पर किसी खाली जगह पर राइट क्लिक करें: ऐसा करने पर एक ड्रॉप-डाउन मेनू आ जाएगा। Personalize पर क्लिक करें: यह ऑप्शन ड्रॉप-डाउन मेनू के बॉटम पर है। "Desktop Background" पर क्लिक करें: यह इस विंडो के टॉपर सेकंड लिंक है। एक पिक्चर पर क्लिक करें: ऐसा करने पर इसे आपके डेस्कटॉप बैकग्राउंड के रूप में सिलेक्ट कर देगा
अपने पीसी के डेस्कटॉप बैकग्राउंड पर डिस्प्ले होने वाली इमेज (जिसे वॉलपेपर के रूप में भी जाना जाता है) को कैसे बदलना है।
विधि1
विंडोज 10 यूज करना
-
डेस्कटॉप पर खाली जगह पर राइट-क्लिक करें: ऐसा करने पर ड्रॉप-डाउन मेनू आ जाएगा।
-
Personalize पर क्लिक करें: यह ऑप्शन ड्रॉप-डाउन मेनू के बॉटम पर है।
-
"Background" हेडिंग के नीचे बॉक्स पर क्लिक करें: आप निम्न ऑप्शन में से किसी एक पर क्लिक कर सकते हैं:
-
Picture - आपको अपने डेस्कटॉप पर एक पिक्चर को डिस्प्ले करने देता है। कुछ नई और सैम्पल पिक्चर्स दिखाई देंगी और उनमें से एक पर क्लिक करके यूज़ किया जा सकता है। अगर आपको स्टॉक की फोटोस अच्छी नहीं लगती हैं तो आप Browse पर भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पिक्चर के डिस्प्ले होने के तरीके (e.g., आपकी पूरी स्क्रीन को भरना) को बदलने के लिए "Choose a fit" के नीचे बॉक्स को क्लिक कर सकते हैं।
-
Solid color - आपको अपनी विंडोज़ के डेक्सटॉप को सॉलि़ड कलर (e.g., ग्रे) से फिल करने देता है।
-
Slideshow - आपके कम्प्यूटर के डिफॉल्ट "Pictures" फोल्डर की कई सारी फोटोस को स्लाइडशो के रूप में डिस्प्ले करता है। आप Browse क्लिक करके और एक नया फ़ोल्डर सेलेक्ट करके इस फ़ोल्डर को चेंज कर सकते हैं।
-
आप जिन पिक्चर्स को अपने डेस्कटॉप बैकग्राउंड स्लाइडशो के लिए डेस्कटॉप बैकग्राउंड के रूप में चाहते हैं उनके लिए एक नया फ़ोल्डर बनाना सबसे अच्छा है। उदाहरण के लिए, आप फ़ाइल एक्सप्लोरर के "Pictures" सेक्शन में "Desktop Slideshow" नाम का एक फ़ोल्डर बना सकते हैं।
-
अपने नए बैकग्राउंड को देखने के लिए "Personalization" विंडो से बाहर जाएँ: ऐसा करने के लिए, पेज के ऊपरी-दाएँ कोने में X पर क्लिक करें। आपके द्वारा सेटिंग्स चेंज करने पर आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए वॉलपेपर डेस्कटॉप पर ऑटोमेटिकली अप्लाई हो जाएंगे।
विधि2
विंडोज 7 और 8 को यूज करना
-
डेस्कटॉप की खाली जगह पर राइट-क्लिक करें: ऐसा करने पर एक ड्रॉप-डाउन मेनू आ जाएगा।
-
Personalize पर क्लिक करें: यह ऑप्शन ड्रॉप-डाउन मेनू के बॉटम में है
-
"Desktop Background" पर क्लिक करें: यह लिंक विंडो के निचले-बाएँ कोने में होना चाहिए।
-
एक पिक्चर पर क्लिक करें: ऐसा करने पर इसे आपके डेस्कटॉप बैकग्राउंड के रूप में सेलेक्ट कर देगा।
-
आप एक दूसरे पिक्चर फ़ोल्डर (e.g., "Pictures") को चुनने के लिए ड्रॉपडाउन मेनू के पास विंडो के टॉप पर Windows Desktop Backgrounds पर भी क्लिक कर सकते हैं।
-
अगर आप एक खास पिक्चर को देखना चाहते हैं, तो Browse पर क्लिक करें।
-
दो या दो से ज्यादा पिक्चर्स के ऊपरी-बाएँ कोने में चेकबॉक्स को क्लिक करने पर वे पिक्चर्स स्लाइडशो रोटेशन में लग जाएंगी। आप फोटोस के बीच के डिफ़ॉल्ट टाइम और ट्रैंज़िशन स्टाइल को विंडो के बॉटम पर बदल सकते हैं।
-
"Picture position" हेडिंग के नीचे बॉक्स पर क्लिक करें: आपको अपनी पिक्चर को डिस्प्ले करने के ऑप्शन्स यहाँ दिखेंगे। कुछ कॉमन ऑप्शन्स में शामिल हैं:
-
Fill - आपकी पिक्चर पूरी स्क्रीन ले लेगी।
-
Tile - आपके डेस्कटॉप आपकी पिक्चर के मल्टिपल थम्बनेल्स एक ग्रिड में डिस्प्ले होंगे।
-
Center - आपकी पिक्चर ब्लैक बॉर्डर के साथ आपकी स्क्रीन के बीच में आ जाएगी।
-
एक पिक्चर पोजीशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
Save changes पर क्लिक करें: यह "Desktop Background" विंडो के बॉटम पर है। आपके चेंज अप्लाई हो जाएंगे।
विधि3
विंडोज विस्टा यूज़ करना
-
डेक्सटॉप पर किसी खाली जगह पर राइट क्लिक करें: ऐसा करने पर एक ड्रॉप-डाउन मेनू आ जाएगा।
-
Personalize पर क्लिक करें: यह ऑप्शन ड्रॉप-डाउन मेनू के बॉटम पर है।
-
"Desktop Background" पर क्लिक करें: यह इस विंडो के टॉपर सेकंड लिंक है।
-
एक पिक्चर पर क्लिक करें: ऐसा करने पर इसे आपके डेस्कटॉप बैकग्राउंड के रूप में सिलेक्ट कर देगा।
-
आप एक दूसरे पिक्चर्स फ़ोल्डर (e.g., "Pictures") को पिक करने के लिए विंडो के टॉप के पास Windows Wallpapers बॉक्स पर भी क्लिक कर सकते हैं।
-
अगर आप एक ख़ास पिक्चर को देखना चाहते हैं, तो Browse पर क्लिक करें।
-
पिक्चर पोजिशनिंग ऑप्शन पर क्लिक करें: यह सेक्शन "How should the picture be positioned?" हेडिंग के नीचे है। आपके ऑप्शन्स में (बाएँ से दाएँ) पिक्चर का फ़ुल स्क्रीन वर्जन, आपकी फोटो की ग्रिड, पिक्चर का सेंटर वर्जन शामिल हैं।
-
OK पर क्लिक करें: यह विंडो के बॉटम पर है। ऐसा करने पर आपकी सेलेक्ट की गई पिक्चर डेस्कटॉप बैकग्राउंड पर अप्लाई हो जाएगी।
विधि4
विंडोज XP पर यूज़ करना
-
डेस्कटॉप पर ख़ाली जगह पर राइट-क्लिक करें: ऐसा करने पर एक ड्रॉप-डाउन मेनू आ जाएगा।
-
Properties पर क्लिक करें: यह ड्रॉप-डाउन मेनू के टॉप पर है।
-
Desktop टैब पर क्लिक करें: आप इसे "Properties" विंडो के टॉप पर देखेंगे।
-
डेस्कटॉप इमेज ऑप्शन पर क्लिक करें: आपको "Background" हेडिंग के नीचे कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे; पेज के टॉप पर किसी एक पर क्लिक करने से विंडो में इसका प्रीव्यू दिखाई देगा।
-
आप एक कस्टम पिक्चर को पिक करने के लिए Browse पर भी क्लिक कर सकते हैं।
-
बैकग्राउंड के रूप में एक सॉलि़ड कलर के लिए, None पर क्लिक करें। फिर विंडो के निचले-दाएँ कोने में "Color" के नीचे बॉक्स पर क्लिक करें और एक कलर पिक करें।
-
"Position" हेडिंग के नीचे बॉक्स पर क्लिक करें: यह "Properties" विंडोज के निचले-दाएँ तरफ पर है। आपको यहां तीन ऑप्शन्स दिखेंगे:
-
Stretch - आपकी पिक्चर पूरी स्क्रीन ले लेगी।
-
Tile - आपकी पिक्चर की मल्टीपल थंबनेल ग्रेड के रूप में आपके डेक्सटॉप पर दिखाई देगी।
-
Center - आपकी पिक्चर स्क्रीन के बीच में एक ब्लैक बॉर्डर के साथ लग जाएगी।
-
एक पिक्चर पोज़िशन पर क्लिक करें: ऐसा करने पर पोजीशन आपकी पिक्चर पर अप्लाई हो जाएगी।
-
OK पर क्लिक करें: यह विंडो के बॉटम पर है। ऐसा करने पर आपके चेंज सेव हो जाएँगे।
Computer का समय एवं दिनांक कैसे सेट करें?
Computer का समय एवं दिनांक कैसे सेट करें?
-
सबसे पहले task bar में Right side स्थित Icon tray पर क्लिक करेंगे |
-
इसके बाद जहाँ date and time दिखाई देता हैं उस icon इस पर क्लिक करने पर आपको date and time दिखाई देगा जिसमे आप Change date and time setting ऑप्शन पर क्लिक करें|
इसके बाद आपको date and time window दिखाई देगी जिसमे change date and time बटन पर क्लिक करें|
दिनांक और समय सेट करना
आपका फ़ोन स्थानीय समय से (मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करके) स्वतः सिंक होता है. स्थानीय समय का उपयोग अलार्म के लिए किया जाता है और यह लॉक स्क्रीन और अन्य प्रदर्शन पर प्रदर्शित होता है. आप दिनांक, समय या समय-क्षेत्रों को मैन्युअल रूप से भी सेट कर सकते हैं.
आप घड़ी एप्लिकेशन में एकाधिक समय-क्षेत्र भी देख सकते हैं, जिससे आप अन्य शहरों में मौजूद मित्रों और सहकर्मियों के साथ समन्वय कर सकते हैं, या आप यात्रा के दौरान अपने मित्रों और घर-परिवार के साथ संपर्क में रह सकते हैं.
दिनांक और समय स्वतः सेट करना
सेटिंग > दिनांक और समय पर जाएं.
स्वचालित दिनांक और समय और स्वचालित समय क्षेत्र को चेक करें.
दिनांक और समय मैन्युअल रूप से सेट करना
सेटिंग > दिनांक और समय पर जाएं.
स्वचालित दिनांक और समय को अनचेक करें.
सुधार करने के लिए, दिनांक सेट करें और समय सेट करें को स्पर्श करें.
समय-क्षेत्रों में स्विच करना
सेटिंग > दिनांक और समय पर जाएं.
स्वचालित समय क्षेत्र अनचेक करें.
समय क्षेत्र को चुनें को स्पर्श करें. फिर कोई क्षेत्रीय समय-क्षेत्र चुनें (जो मौजूदा समय पर लागू होता हो).
एकाधिक समय-क्षेत्र दर्शाना
> घड़ी > स्पर्श करें.
समय-क्षेत्र जोड़ने के लिए, को स्पर्श करें, फिर समय-क्षेत्र में उन शहरों का चयन करें जिन्हें आप देखना चाहते हैं.
घरेलू समय-क्षेत्र दर्शाना
यात्रा करते समय, आप घड़ी एप्लिकेशन में घरेलू समय-क्षेत्र देख सकते हैं.
> घड़ी > को स्पर्श करें.
> सेटिंग > स्वचालित समय क्षेत्र को स्पर्श करें.
घरेलू समय क्षेत्रको स्पर्श करें, फिर अपने घरेलू समय-क्षेत्र का चयन करें.
Program Window का परिचय
Taskbar पर खुद का नाम कैसे लिखें?
Computer में नया फोल्डर कैसे बनाए?
Windows PC में कोई भी Program Install कैसे करें?
Windows PC से Software Remove कैसे करें?
ऑपरेटिंग सिस्टम, एक System Software है, जो OS (ओएस) के नाम से भी जाना जाता है। यह असल में Programs का एक ऐसा सेट है, जिसमें कम्प्यूटर के लिए अनगिनत निर्देश होते हैं। जब आप कम्प्यूटर को कोई काम देते हैं, तो वह इन्हीं निर्देशों की मदद से उसे पूरा करता है।

स्वागत है आपका ख़ुशी कंप्यूटर के लर्निंग सेण्टर
कार्य चल रहा है
कुछ ही समय में सब ठीक हो जायेगा
आपके असुविधा के लिए हमें खेंद है
धन्यवाद
