
Study Material
CCC Hindi Notes
Fundamental of Computer
What is computer ?
Computer एक ऐसा Electronic Device है जो User द्वारा Input किये गए Data में प्रक्रिया करके सूचनाओ को Result के रूप में प्रदान करता हैं, अर्थात् Computer एक Electronic Machine है जो User द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती हैं| इसमें डेटा को स्टोर, पुनर्प्राप्त और प्रोसेस करने की क्षमता होती है।
कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के "Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "गणना", करना होता है इसीलिए इसे गणक या संगणक भी कहा जाता है, इसका अविष्कार Calculation करने के लिये हुआ था, पुराने समय में Computer का use केवल Calculation करने के लिये किया जाता था किन्तु आजकल इसका use डाक्यूमेन्ट बनाने, E-mail, listening and viewing audio and video, play games, database preparation के साथ-साथ और कई कामों में किया जा रहा है, जैसे बैकों में, शैक्षणिक संस्थानों में, कार्यालयों में, घरों में, दुकानों में, Computer का उपयोग बहुतायत रूप से किया जा रहा है
कम्प्यूटर का जनक कौन है
कम्प्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कहा जाता है, चार्ल्स बैबेज जन्म लंदन में हुआ था वहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है तो अंग्रेजी से ही कोई शब्द क्यों नहीं लिया गया इसकी वजह यह है कि जो अंग्रेजी भाषा है उसके तकनीकी शब्द खासतौर पर प्राचीन ग्रीक भाषा और लैटिन भाषा पर आधारित है इसलिए कंप्यूटर शब्द के लिए यानी एक ऐसी मशीन के लिए जो गणना करती है उसके लिए लैटिन भाषा के शब्द कंप्यूट (Computer) को लिया गया |
Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research
-
C - Commonly
-
O - Operated
-
M - Machine
-
P- Particularly
-
U- Used
-
T - Technical
-
E - Educational
-
R - Research
कंप्यूटर का फुल फॉर्म हिंदी में (Full form of computer in Hindi)
-
सी - आमतौरपर
-
ओ - संचालित
-
एम - मशीन
-
पी- विशेषरूपसे
-
यू- प्रयुक्त
-
टी - तकनीकी
-
ई - शैक्षणिक
-
आर–अनुसंधान
कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसका प्रयोग आमतौर पर तकनीकी और शैक्षणिक अनुसंधान के लिए किया जाता है
कंप्यूटर के भागों का नाम – Computer parts Name
-
प्रोसेसर – Micro Processor.
-
मदर बोर्ड – Mother Board.
-
मेमोरी – Memory.
-
हार्ड डिस्क – Hard Disk Drive.
-
मॉडेम – Modem.
-
साउंड कार्ड – Sound Card.
-
मॉनिटर – Monitor.
-
की-बोर्ड माउस – Keyboard/Mouse.
कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer)
आज आप कंप्यूटर पर इंटरनेट चलाते हैँ, गेम खेलते है, वीडियो देखते हैं, गाने सुनते हैँ और इसके अलावा ढेर सारे ऑफिस से संबंधित काम करते हैं आज कंप्यूटर का उपयोग दुनिया के हर क्षेत्र मेँ किया जा रहा है चाहे वो शिक्षा जगत हो, फिल्म जगत हो या आपका ऑफिस हो। कोई भी जगह कंप्यूटर के बिना अधूरी है आज आप कंप्यूटर की सहायता से इंटरनेट पर दुनिया के किसी भी शहर की कोई भी जानकारी सेकेण्डों मे प्राप्त कर सकते हैँ ये किसी दूसरे देश मेँ बैठे अपने मित्रोँ और रिश्तेदारोँ से इंटरनेट के माध्यम लाइव वीडियो कॉंफ्रेंसिंग कर सकते हैँ यह सब संभव हुआ है कंप्यूटर की वजह से। सोचिए अगर कंप्यूटर ना होता तो आज की दुनिया कैसी दिखाई देती।
कंप्यूटर शुरुआत कहाँ से हुई ओर क्यूँ हुई ? क्या वाकई मेँ कंप्यूटर इन सभी कामाें को करने के लिये बना था या इसका आविष्कार किसी और वजह से हुआ था आइए जानते हैँ -
Advantage of Computer
-
तेज गति
-
काम की शुद्धता
-
भंडारण क्षमता
-
परिश्रमी
-
बातचीत
-
कार्य विविधता
-
भरोसेमंद
-
प्रकृति का रक्षक
-
लागत में कमी
Computer एक ऐसा उपकरण जिसने मानव द्वारा किये जाने लगभग सभी कामों पर कब्जा कर लिया हैं. और यह कार्य उसकी कुछ विशेषताओं के कारण ही हुआ हैं. नीचे कम्प्युटर के फायदों के बारे में बताया जा रहा हैं. कम्प्युटर की विशेषताओं को पढकर आप जान पायेंग़े कि हम इंसान कम्प्युटर को क्यों पसंद करते है?
High Speed – तेज गती
-
कम्प्युटर एक तेज गति से कार्य करने वाली इलेकट्रॉनिक मशीन हैं.
-
Computer हम इंसान की तुलना में बहुत तेज गती से कार्य कर सकता हैं.
-
इसमे बहुत ज्यादा डाटा को एक साथ Process करने की क्षमता होती हैं.
-
Computer Speed को Microseconds, Nanoseconds, और Picoseconds भी मापा जाता हैं.
Accuracy – काम की शुद्धता
-
Computer तेज होने के साथ-साथ Accurate भी होता हैं.
-
यह सही Input देने पर सही Output ही देता हैं.
-
इसकी गणना शत प्रतिशत Error Free होती हैं.
-
इसके परिणामों की शुद्धता मानव परिणामों की तुलना में बहुत ज्यादा होती हैं.
Storage Capability – भंडारण क्षमता
-
मानव की तुलना में Computer Memory बहुत ज्यादा होती हैं.
-
Computer Memory को कम या ज्यादा किया जा सकता हैं. जो हम इंसान नही कर सकते हैं.
-
Computer में Audio, Video, Image, Text आदि प्रकार का डाटा भंडारित किया जा सकता हैं.
-
किसी एक कम्प्युटर की स्मृति को दूसरे कम्प्युटर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता हैं.
Diligence – परिश्रमी
-
Computer बहुत मेहनती और थकान मुक्त उपकरण हैं.
-
हम इंसानों की तरह थकावट, ऊबावपन, ध्यान केंद्रण आदि समस्याएं कम्प्युटर को नही होती हैं.
-
यह एक ही काम को बिना थके बार-बार समान शुद्धता से कर सकता हैं.
-
कम्प्युटर बिना थके कई दिनों, घंटों तक कार्य कर सकता हैं.
Automation – स्वचालितता
-
Automation कम्प्युटर की एक बहुत बडी खुबी हैं. यह सौंपे गए कार्य को अपने आप पूरा कर देता हैं.
Communication – बातचीत
-
Computers एक दूसरे कम्प्युटर से आपस में Communicate कर सकते हैं.
-
कम्प्युटर एक-दूसरे के साथ अपना डाटा आदान-प्रदान कर सकते हैं.
-
ये Communicating Devices, LAN, WAN, Modem, Wi-Fi, Bluetooth, द्वारा एक दूसरे के साथ संपर्क में रहते हैं.
Versatility – कार्य विविधता
-
Computer एक Versatile Machine है.
-
कम्प्युटर एक साथ कई अलग-अलग कार्यों को कर सकता हैं.
-
इस पर एक साथ कई विषयों, क्षेत्रों के कार्य किये जा सकते हैं.
Reliability – भरोसेमंद
-
कम्प्युटर एक भरोसेमंद और विश्वसनीय उपकरण हैं.
-
इसका जीवन कई वर्षों तक रहता हैं. इसलिए इस पर लम्बे समय तक कार्य किया जा सकता हैं.
-
और Computer Parts को आसानी से Replace और Maintenance भी किया जा सकता हैं.
Nature Friendly – प्रकृति का रक्षक
-
Computers का सभी कार्य Paperless होता हैं. और जिस कार्य के लिए पहले कागज की जरूरत होती थी. वह भी कम्प्युटर से होने लगा हैं.
-
इसलिए इनकी वजह से लाखों पेड कागज बनने से बच जाते हैं. इसलिए ये प्रकृति के रक्षक भी हैं.
Reduction in Cost – लागत में कमी
-
कागज के बिन काम होने पर कागज और इससे संबंधित Stationary का पैसा बच जाता हैं.
-
और कम्प्युटर का काम मानव की तुलना में सस्ता पडता हैं.
-
डाटा को भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में Store किया जा सकता हैं. जिससे फाईलों का पैसा बचता हैं.
कंप्यूटर की सीमाएं - Limitations of Computer in Hindi
बुद्धिमता की कमी (Lack of Intelligence) - कम्प्यूटर एक मशीन है । उसमें मनुष्य के समान बुद्धिमता (Intelligence) नहीं है यह केवल यूजर द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करता हैं, किसी भी स्थिति में कंप्यूटर न तो दिये गये निर्देशों से कम काम करता है
सामान्य बोध की कमी (Lack of Common Scene) - यह भी जानना जरूरी है कि कंप्यूटर कभी कोई गलती नहीं करता है, लेकिन अगर यूजर उससे गलत काम लेता है तो उसे इसका सामान्य बोध यानि Common Scene नहीं हाेता है अगर आपने कंप्यूटर को बताया नहीं है "सीमा एक लडकी है" तो वह उसे by default लडका ही मानेगा, उसे नाम में फर्क करना नहीं आता है, Computer एक बुद्धिमान मशीन नहीं है यह सही या गलत कि पहचान नहीं कर पाती है|
विद्युत पर निर्भरता (Dependence on electricity) - कंप्यूटर को काम करने के लिये विद्युत ( electricity) की आवश्यकता होती है बिना विद्युत ( electricity) केे कंप्यूटर एक धातु के डब्बे से ज्यादा और कुुछ नहीं है
अपग्रेड और अपडेट (Upgrade and Update) - कम्प्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसे समय समय पर अपग्रेड और अपडेट (Upgrade and Update) करना होता है यदि ऐसा नहीं किया तो कंप्यूटर ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाता है
वायरस से खतरा (Virus threat) - कंप्यूटर को हमेशा वायरस का खतरा बना रहता है, एक बार वायरस आने पर यह कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उसमें सुरक्षित फाइलों को भी नुकसान पहॅुचा सकता है


