top of page

स्वागत है आपका ख़ुशी कंप्यूटर के लर्निंग सेण्टर
Adobe Photo Shop

Adobe Photo Shop
फोटोशॉप एक बहुत ही उपयोगी तथा दुनिया की लगभग हर कंपनी में काम में आने वाला सॉफ्टवेयर है । फोटोशॉप को Adobe कंपनी ने बनाया था, अब तक फोटोशॉप के कई संस्करण आ चुके है, सबसे लेटेस्ट संस्करण का नाम एडोबी फोटोशॉप CC है, यहाँ पर CC का पूरा नाम क्रिएटिव क्लाउड है । आप अनेकों जगह पर बहुत ही दिलचस्प तथा आश्चर्यजनक फोटो देखते होंगे और हैरान रह जाते होंगे । आपको हम बता दे, ऐसे अधिकतर फोटो फोटोशॉप की मदद से बने होते है । इसी तरह कई लोग अपनी फोटो मशहूर हस्तियों के साथ भी फोटोशॉप के साथ बनवाकर आपको बेवक़ूफ़ बना सकते है जबकि हो सकता है वो लोग कभी उनसे मिले ही ना हो तथा फोटो कंप्यूटर पर फोटोशॉप के माध्यम से बने हो ।
फोटोशॉप एक बहुत ही रचनात्मक सॉफ्टवेयर है, जिस प्रकार पुराने ज़माने में लोग चित्रकारी इत्यादि करते थे उसी तरह फोटोशॉप पर माहिर लोग डिजिटल इमेजिंग करके बहुत ही आकर्षक तथा रचनात्मक चित्र बनाते है । अगर आपके अंदर भी एक कलाकार है और इसको अगले स्तर तक ले जाना चाहते है तो फोटोशॉप आपके लिए बहुत ही उम्दा सॉफ्टवेयर है । आज दुनिया में अनेकों लोग फोटोशॉप पर काम कर अच्छी खासी कमाई कर रहे है । अगर आप फोटोशॉप पर अपना हाथ साफ़ करते है और प्रोफेशनल फोटोशॉप एडिटर बन जाते है तो आपके लिए रोजगार के कई नए अवसर भी खुल जायेंगे तथा आप घर बैठे ही अपना बिज़नेस बढ़ा सकते है । तो आइये फोटोशॉप के बेसिक्स के साथ शुरू करते है और जानते है की इसका उपयोग कब, कहाँ, कैसे किया जा सकता है ।
फोटोशॉप की विशेषतायें :-
डिजिटल इमेजिंग की दुनिया में फोटोशॉप सबसे मशहूर तथा उपयोगी सॉफ्टवेयर है । डिजिटल इमेजिंग पर काम करने वाला हर व्यक्ति फोटोशॉप सॉफ्टवेयर जरूर उपयोग में लेता है तथा आज दुनिया में कोई अन्य सॉफ्टवेयर इसके प्रतिद्वंदी के रूप में उभर कर नहीं आ पाया है । इसके कई कारण है जिनमे से सबसे ऊपर है फोटोशॉप का बहुत ही आसान यूजर इंटरफ़ेस, अनेक प्लग-इन तथा सभी तरह के इमेज प्रोसेस करने की क्षमता, ये सब इसे बाकि सॉफ्टवेयर से अलग बनाते है । फोटशोप आपको काम करने की आजादी देता है । इसके शार्ट कट कमांड्स आपको गति प्रदान करते है तथा इसके सैकड़ों टूल्स आपके काम को पेशेवर स्पर्श प्रदान करते है ।
फोटोशॉप को कंप्यूटर में चलाने के लिए कुछ सिस्टम रिक्वायरमेंट्स होते है यानि फोटोशॉप को ठीक से चलाने के लिए आपके कंप्यूटर में कम से कम इन हार्डवेयर का होना आवशयक है । फोटोशॉप विंडोज xp, vista, 7, 10, Apple मैकबुक तथा linux पर अच्छे से काम करता है । विंडोज xp से लोअर वर्शन पर फोटोशॉप चलने में परेशानी होती है। फोटशोप के लिए कम से कम 1 GB रैेम होनी चाहिए वर्ना कंप्यूटर हैंग करता है और आप सही से काम नहीं कर पाएंगे । अगर आप फोटोशॉप पर प्रोफेशनल काम करना चाहते है तो आपके कंप्यूटर में 256 या 512 MB का ग्राफ़िक कार्ड अवश्य लगा होना चाहिए अन्यथा आप सही से तथा स्पीड के साथ काम नहीं कर पायेंगे ।
Photoshop All keyboard shortcut key:-
फोटोशॉप की लोकप्रियता का एक कारण इसकी स्पीड है, इसमें आप काफी तेजी से काम कर सकते है । दुनियाभर में लाखों प्रोफेशनल फोटोशॉप उपयोग में लेते है लेकिन माउस का उपयोग फोटोशॉप में काफी काम लोग ही करते है क्योंकि इसके अनेक महत्वपूर्ण एडिटिंग ऑप्शन सिर्फ एक बटन दबने से एक्टिवेट हो जाते है । की-बोर्ड से उपयोग से आप अपनी स्पीड को कई गुना तेज कर सकते है|
फोटोशॉप की-बोर्ड शार्टकट:-
New File Ctrl+N
Open File Ctrl+O
Browse Shift+Ctrl+O
Open as Alt+Ctrl+O
Edit in ImageRedy Shift+Ctrl+M
Close Ctrl+W
Close All Alt+Ctrl+W
Save Ctrl+S
Sace As... Shift+Ctrl+S
Sace for Web Alt+Shift+ctrl+S
Revert F12
File Info.. Alt+Ctrl+L
Page Setup Shift+Ctrl+P
Print With Preview Alt+Ctrl+P
Print.. Ctrl+P
Print one Copy Alt+Shift+Ctrl+P
Exit Ctrl+Q
[7:21 am, 26/03/2022] khcomputer123@gmail.com:
File menu
1. New Ctrl+N इसके माध्यम से नया पेज लाया जाता हैं।Through this option we create a new page.
2. Open Ctrl+O बनाये हुए फाइल को ओपन करने के लिए प्रयोग करते हैं।Used to open the created file.
3. Brows Shift + Ctrl+O ब्राउज के माध्यम से Jpg, Png, Bmp इमेज को इन्सर्ट करते हैं।Insert Jpg, Png, Bmp images through Browse.
4. Open As Alt+Ctrl+O इसके माध्यम से भी इमेज ला सकते है लेकिन इन दोनों में अंतर यह है कीइसमें सभी फॉर्मेट को ओपन कर सकते हैं।You can also bring images through this, but the difference between these two is that you can open all formats in it.
5. Open Recent ओपन रीसेंट का प्रयोग हाल ही में बनाये हुए फाइल को ओपन करने के लिए करते हैं।
Open Recent is used to open the recently created file.
6. Close Ctrl+W खुले हुए इमेज या psd फाइल को बंद करने के लिए प्रयोग करते हैं।
Used to close the opened image or psd file.
7. Save Ctrl+S वर्तमान में बने हुए फाइल को सुरक्षित करने के लिए प्रयोग करते हैं। Used to save the currently created file.
8. Save As Shift+Ctrl+S इसके माध्यम से वर्तमान में नयी फाइल को पहली बार सेव करने के लिए प्रयोग कर सकते है, और पहले से सेव की हुयी फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट और अन्य नाम से सेव कर सकते हैं। Through this, you can use the current one to save the new file for the first time, and you can save the already saved file in any other format and name.
9. Save For Web Alt+Shift+Ctrl+O बनाये हुए फाइल को html के रूप में सेव करने के लिए प्रयोग करते है । Used to save the created file as html.
10. Revert पहले से बनी हुई फाइल को ओपन करने के बाद उसमे कुछ गड़बड़ी हो जाने पर उसे पुनः अपने पुराने अवस्था में लाने के लिए प्रयोग करते हैं। After opening the already created file, if something goes wrong in it, it is used to bring it back to its old state.
11. Place इसके माध्यम से AI, EPS, PDF, PDP फाइल को लाने के लिए प्रयोग करते है। Through this, AI, EPS, PDF, PDP are used to bring the file.
12. Import इसके माध्यम से भी किसी भी pdf इमेज, एनोटेशन, और किसी भी स्कैनर से ला सकते हैं।
Through this, you can also bring any pdf image, annotation, and more from any scanner.
13. Export इसके माध्यम से illustrator और zoom व्यू में एक्सपोर्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं। It is used to export through illustrator and zoom view.
14. Work-group शेयर करने और सेट करने के लिए प्रयोग करते हैं। Use to set and share.
15. Automate ऑटो मेट का प्रयोग एक बार में सभी इमेज को पेज में सेट करने के लिए प्रयोग कर सकते है इसमें आपको एक फोल्डर सेलेक्ट करना होगा एक क्लिक में आपका इमेज एक पेज में सभी इमेज आ जायेगी अगर आपका इमेज अधिक रहेगा तो पेज बढ़ सकता है। इसमें एक बात यह है की आपका इमेज साइज एक ही रहता है। Auto mate can be used to set all the images in the page at once, in this you have to select a folder, in one click your image will come all the images in one page, if your image is more then the page can increase. One thing in this is that your image size remains the same.
16. File Info वर्तमान में लिए हुए फाइल का इनफार्मेशन देखने के लिए प्रयोग करते हैं । It is used to view the information of the currently taken file.
17. Page Setup Shift + Ctrl+P इसका प्रयोग प्रिंट करने से पूर्व आप सेट कर सकते है या बाद में भी कर सकते इसका काम यह है की आप जो भी इमेज बनाये है उसको की पेज पर प्रिंट करना उसी से संबधित सेटअप करने के लिए प्रयोग करते है। You can set it before printing or you can do it after, its work is that whatever image you have created, print it on the page, you use it to do the setup related to it.
18. Print with Preview Ctrl+P प्रिंट से पूर्व देखना की बना हुआ कोई भी इमेज प्रिंट होने पर कैसा दिखेगा। Before printing, see how any image created will look when it is printed.
19. Print Alt+Ctrl+P प्रिंट करने के लिए प्रयोग करते है। is used to print.
20. Print one Copy Alt+Shift + Ctrl+P प्रिंट 1 कॉपी से एक कॉपी ही प्रिंट होगा। Print 1 copy will print only one copy.
21. Jump to इसके माध्यम से Image ready पर जाने के लिए प्रयोग करते है। Through this we use to go to Image ready.
22. Exit Ctrl+Q फोटोशॉप को बंद करने के लिए प्रयोग करते हैं। Use Photoshop to close.
Edit menu
कार्य चल रहा है
कुछ ही समय में सब ठीक हो जायेगा
आपके असुविधा के लिए हमें खेंद है
धन्यवाद
bottom of page
